Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

डुमरांव में इंग्लिश क्विज़ का जलवा: छात्रों ने दिखाया दिमागी दम, स्नेहा, काजल, सचिन, मुस्कान बने चैंपियन

डुमरांव में आयोजित तीन दिवसीय ‘कौन बनेगा इंग्लिश चैंपियन’ कार्यक्रम ने छात्रों में अंग्रेजी सीखने के प्रति नई ऊर्जा भर दी। अंग्रेजी शिक्षक मनोज कुमार उर्फ मिस्टर मनोज की पहल पर आयोजित इस अनोखी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को जोश और रोमांच के माहौल में हुआ। लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर तैयार इस इंग्लिश क्विज़ ने न केवल छात्रों की भाषा व दक्षता परखी, बल्कि उनके त्वरित निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास को भी मंच दिया।

डुमरांव में इंग्लिश क्विज़ का जलवा: छात्रों ने दिखाया दिमागी दम, स्नेहा, काजल, सचिन, मुस्कान बने चैंपियन

-- तीन दिवसीय ‘कौन बनेगा इंग्लिश चौम्पियन’ प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, प्रतिभाओं ने तेज जवाबों से लूटे वाह-वाह

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में आयोजित तीन दिवसीय ‘कौन बनेगा इंग्लिश चैंपियन’ कार्यक्रम ने छात्रों में अंग्रेजी सीखने के प्रति नई ऊर्जा भर दी। अंग्रेजी शिक्षक मनोज कुमार उर्फ मिस्टर मनोज की पहल पर आयोजित इस अनोखी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को जोश और रोमांच के माहौल में हुआ। लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर तैयार इस इंग्लिश क्विज़ ने न केवल छात्रों की भाषा व दक्षता परखी, बल्कि उनके त्वरित निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास को भी मंच दिया।

डुमरांव में इंग्लिश क्विज़ का जलवा: छात्रों ने दिखाया दिमागी दम, स्नेहा, काजल, सचिन, मुस्कान बने चैंपियन

प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक मनीष उपाध्याय ने किया। तीन दिनों तक चले इस ज्ञान-महोत्सव में कुल 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने 15 सवालों की श्रृंखला में अपनी भाषा-समझ, शब्द ज्ञान और तर्क क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। नियमों के मुताबिक जो प्रतिभागी सबसे अधिक सवालों के सही उत्तर देता, वही विजेता घोषित किया जाता।

डुमरांव में इंग्लिश क्विज़ का जलवा: छात्रों ने दिखाया दिमागी दम, स्नेहा, काजल, सचिन, मुस्कान बने चैंपियन

कड़ी प्रतिस्पर्धा और रोमांचक मोड़ों से भरी इस क्विज़ में अंततः स्नेहा कुमारी, काजल कुमारी, सचिन कुमार और आर्ट्स संकाय की छात्रा मुस्कान तिवारी ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इन चारों प्रतिभागियों ने अधिकतम सही उत्तर देकर यह साबित किया कि मेहनत और अभ्यास से भाषा कोई बाधा नहीं, बल्कि अवसर बन जाती है।

डुमरांव में इंग्लिश क्विज़ का जलवा: छात्रों ने दिखाया दिमागी दम, स्नेहा, काजल, सचिन, मुस्कान बने चैंपियन

कार्यक्रम में पुरस्कार भी आकर्षण का बड़ा कारण रहे। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 10 हजार रुपये की इनामी राशि तय की गई थी, जबकि प्रदर्शन के आधार पर कई छात्रों को अतिरिक्त उपहार भी प्रदान किए गए। इससे प्रतियोगिता का उत्साह और भी दोगुना हो गया। प्रतियोगिता में एक्सपर्ट के रूप में आदर्श कुमार मौजूद रहे, जिन्होंने कठिन सवालों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।

डुमरांव में इंग्लिश क्विज़ का जलवा: छात्रों ने दिखाया दिमागी दम, स्नेहा, काजल, सचिन, मुस्कान बने चैंपियन

आयोजक मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में अंग्रेजी के प्रति रुचि पैदा करने, भाषा दक्षता बढ़ाने और आत्मविश्वास विकसित करने का बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे रचनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।डुमरांव में यह आयोजन न सिर्फ एक प्रतियोगिता रहा, बल्कि छात्रों की प्रतिभा और संभावनाओं को नई दिशा देने वाला एक यादगार प्रयास साबित हुआ।मौके पर शिक्षक अजितेश कुमार, प्रशांत कुमार समेत सैकड़ो छात्र, दर्शक व अभिभावक मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।