Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा
Keshav Times

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

डुमरांव पुराना भोजपुर मार्ग पर स्थित संत जोसफ गर्ल्स हाई स्कूल में अध्ययनरत बच्चियों के अभिभावकों ने मंगलवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा कर दिया। इस दौरान देर तक अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

- अभिभावक गोष्ठी में अंग्रेजी मीडियम में बच्चियों का नामांकन कराने की बात कह रहा था प्रबंधन, अभिभावकों ने जताया आक्रोश, बोले बीईओ जांच कर की जाएगी कार्रवाई

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुराना भोजपुर मार्ग पर स्थित संत जोसफ गर्ल्स हाई स्कूल में अध्ययनरत बच्चियों के अभिभावकों ने मंगलवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा कर दिया। इस दौरान देर तक अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

अभिभावकों के आक्रोश का मुख्य वजह विहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस स्कूल के बोर्ड की मान्यता को सस्पेड किए जाने के बाद प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर बच्चियों को हिन्दी के बदले अंग्रेजी मीडियम में नामांकन कराने की बात कहने से उपजा था। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

अभिभावक समरसेन सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद आदि ने बताया कि उनकी बच्चियां इस विद्यालय में पढ़ती है। मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन ने वर्ग छह, सात व आठ में पढ़ने वाली बच्चियों के अभिभावक की एक गोष्ठी बुला यह जानकारी दी कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उनके स्कूल की मान्यता को सस्पेंड कर दिया है, जिस कारण वे हिन्दी मीडियम से वर्ग 9 में नामांकन नहीं ले सकते है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से कहा कि आप अपनी बच्चियों का नामांकन इसी विद्यालय में अंग्रेजी मीडियम में करा दें, लेकिन अभिभावक इस पर तैयार नहीं हो रहे थे। अभिभावकों का कहना था कि उनकी बच्चियां प्रारंभ से अबतक हिन्दी मीडियम से ही पढ़ाई की है तथा अचानक हाई स्कूल की पढ़ाई अंग्रेजी मीडियम से होने से उनपर अतिरिक्त दबाव बनेगा तथा वे पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएंगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

जबकि विद्यालय प्रबंधन अपनी बातों पर अड़ा रहा तथा अंत में यह भी कहा कि यदि अंग्रेजी मीडियम में नामांकन नहीं कराना है तो आप अपनी बच्चियों का टीसी लेकर किसी दूसरे विद्यालय में नाम लिखवा सकते है। इसके बाद ही अभिभावकों में आक्रोश पनपा तथा अभिभावक आक्रोशित हो गए। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रबंधन ने मीडिया से बात नहीं की। वहीं, डुमरांव के प्रभारी बीईओ सह डीपीओ रजनीश उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर प्रबंधन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

बयान

शिक्षा विभाग ने संत जोसफ हाई स्कूल की मान्यता समाप्त करने की अनुशंसा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को पिछले वर्ष ही भेज दी थी, जिसके बाद इस स्कूल की मान्यता सस्पेंड हो गई है। फिलहाल वहां, हिन्दी मीडियम से हाई स्कूल में नामांकन नहीं लिया जा सकता है। - मो. शारिक अशरफ, डीपीओ, समग्र शिक्षा, बक्सर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सस्पेंड की संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल की मान्यता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।