Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

टहलते समय चारपहिया वाहन की टक्कर से घायल होमगार्ड की मौत

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बगेंद गांव निवासी दिलीप कुमार राय (57) सुबह टहलते समय एक चारपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

टहलते समय चारपहिया वाहन की टक्कर से घायल होमगार्ड की मौत

केटी न्यूज़/ गाजीपुर

गाजीपुर।  करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बगेंद गांव निवासी दिलीप कुमार राय (57) सुबह टहलते समय एक चारपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

हर दिन की तरह दिलीप कुमार राय अपने गांव के सामने वाली सड़क पर टहल रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे चारपहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और वहां से भाग गया। आस-पास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया और एक निजी वाहन के जरिए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले जाने लगे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

घर लौटकर उनके भाई राजेंद्र राय ने इस सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रीता राय शव से लिपटकर रोने लगीं, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया। दिलीप कुमार अपने पीछे 15 साल के एकलौते पुत्र श्रेयश को छोड़ गए हैं। 

राजेंद्र राय ने अज्ञात चारपहिया वाहन के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चारपहिया वाहन की खोज की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।