Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात
Keshav Times

दिघवारा प्रखंड जनसुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा; प्रियरंजन युवराज ने बिहार में जनसुराज सरकार का दावा किया

दिघवारा प्रखंड की कार्यवाहक समिति की घोषणा जनसुराज सारण के संयोजक प्रियरंजन युवराज की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष बच्चा प्रसाद राय द्वारा की गई।

दिघवारा प्रखंड जनसुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा; प्रियरंजन युवराज ने बिहार में जनसुराज सरकार का दावा किया

केटी न्यूज़/छपरा

दिघवारा प्रखंड की कार्यवाहक समिति की घोषणा जनसुराज सारण के संयोजक प्रियरंजन युवराज की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष बच्चा प्रसाद राय द्वारा की गई। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रियरंजन युवराज ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को पटना में जनसुराज पार्टी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिघवारा प्रखंड से बड़ी संख्या में जनसुराजी समर्थकों को इस गठन समारोह में शामिल होने और नया बिहार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में अगली सरकार जनसुराज की होगी।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अजीत कुमार पप्पू, संगठन महासचिव के रूप में मनोज कुमार गुप्ता, महिला अध्यक्ष के रूप में मैमून निशा, किसान अध्यक्ष के रूप में शैलेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में नीरज कुमार, कार्यालय प्रभारी के रूप में शंकर सिंह, प्रवक्ता के रूप में रविंद्र प्रसाद महतो और शशि भूषण साह, तथा अभियान संयोजक के रूप में अजीत सिंह की नामों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष अमिता साहनी, वरिष्ठ नेत्री डॉ. कामिनी सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, हरिहर सिंह, डॉ. अर्जुन यादव, राजनंदन यादव, ऊषा देवी, नवल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।