"अमनौर में जदयू की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर चर्चा"

अमनौर में जनतादल (यू) की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामसिंगार कुशवाहा ने की।

"अमनौर में जदयू की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर चर्चा"

केटी न्यूज़/छपरा

अमनौर में जनतादल  की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामसिंगार कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि जदयू नेता वैद्यनाथ सिंह विकल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में जदयू गठबंधन की सरकार है और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वार्ड से पंचायत स्तर तक समितियों का गठन आवश्यक है।

बैठक में अमनौर विधानसभा प्रभारी संजय गिरि ने 32 पंचायतों में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रकोष्ठ के जदयू पदाधिकारियों से उनके कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संगठन से संबंधित समस्याओं को सुना, जिनका मौके पर समाधान किया गया।

इस बैठक में प्रमंडलीय प्रभारी रणबिजय कुमार, मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिह कश्यप, सुनील सिंह, अरुण तिवारी, मनोज कुशवाहा, केदार महतो, मुन्नी देवी, वैद्यनाथ भगत, अनिल सिंह, सतीश कुमार राय, हरेन्द्र शर्मा, राजकुमार कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा कश्यप, सुनील सिंह कश्यप, मुर्तजा आलाम, डॉ. असलम अदसारी, अखिलेश अनु और रामायण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।