Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

मुख्यमंत्री को शिक्षको की समस्याओं से कराया अवगत

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री को शिक्षको की समस्याओं से कराया अवगत

केटी न्यूज़ /छपरा 

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे। इस अवसर पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा।

सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की भर्ती बीपीएससी के माध्यम से करने का निर्णय लिया था, जिसके तहत बीपीएससी द्वारा नियुक्त शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है। लेकिन, राज्य के साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षक, जिन्होंने सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, अब तक राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त करने का इंतजार कर रहे हैं। सिंह ने मांग की कि सभी नियोजित शिक्षकों को शीघ्र राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए।

इसके अतिरिक्त, सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा विभाग को दिए गए आदेश का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभाग को विद्यालयों की संचालन अवधि को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बदलने का आदेश दिया था। हालांकि, इस आदेश को महीनों बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वह समय में बदलाव के लिए अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस मौके पर संजय यादव, विनोद राय, निजाम अहमद, पप्पू सिंह, फिरोज इकबाल, अंकित जी, हवलदार मांझी, इंद्रजीत महतो, अनुज राय, अनिल दास, सुमन कुशवाहा, पीयूष तिवारी, श्यामबाबु सिंह, पंकज प्रकाश, रणजीत सिंह सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।