कांग्रेस नेता नईम प्रधान के पिता का जनाजा: सैकड़ों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी वाराणसी, नईम प्रधान के पिता हसीन अहमद, जो गन्ना ग्राम सेवक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, का बीती रात निधन हो गया।

कांग्रेस नेता नईम प्रधान के पिता का जनाजा: सैकड़ों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

केटी न्यूज/ गाजीपुर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी वाराणसी, नईम प्रधान के पिता हसीन अहमद, जो गन्ना ग्राम सेवक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, का बीती रात निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर जुम्मा नमाज के बाद उन्हें उनके गांव मऊपारा के कब्रिस्तान में दफनाया गया। 

नईम प्रधान और उनके पिता के अच्छे व्यवहार की वजह से जनाजे में भारी भीड़ जुटी। हर किसी की आंखें नम थीं। लोगों ने बताया कि हसीन अहमद न केवल अच्छे इंसान थे, बल्कि हमेशा लोगों की मदद करते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही आसपास के गांवों से लोग उनके घर की ओर दौड़ पड़े, और अब भी लोग लगातार आ रहे हैं।

इस मौके पर चंदौली जिले से कई नेता और पत्रकार भी मौजूद थे, जिनमें शाहिद तौसीफ (प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक कांग्रेस), औसाफ सिद्दीकी (प्रदेश महासचिव), मेहंदी हसन कबबन, सुनील राम, हामिद अंसारी, आशुतोष गुप्ता, बदे आलम, इरफान बसर, अनवर खान, और अन्य शामिल थे।