Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

गाजीपुर में चकबंदी अधिकारी ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गाजीपुर। चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह को सोमवार को वाराणसी सतर्कता विभाग की टीम ने ₹15,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता विनीत कुमार राय ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए 22 अगस्त 2024 को आवेदन दिया था

गाजीपुर में चकबंदी अधिकारी ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

केटी न्यूज़/ गाजीपुर

गाजीपुर।  चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह को सोमवार को वाराणसी सतर्कता विभाग की टीम ने ₹15,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता विनीत कुमार राय ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए 22 अगस्त 2024 को आवेदन दिया था, जिस पर अधिकारी ने ₹15,000 की रिश्वत मांगी थी। विनीत ने इसकी शिकायत वाराणसी सतर्कता विभाग में की, जिसके बाद जांच में आरोप सही पाया गया।

वाराणसी सतर्कता टीम ने गजाधर सिंह को गाजीपुर के शास्त्रीनगर इलाके में किराए के मकान से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सतर्कता विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।