आईसीयू व मदर न्यू बॉर्न यूनिट चालू कराने को 20 फरवरी से आमरण अनशन का ऐलान
लोकहित एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सह आरटीआई कार्यकर्ता हरे कृष्णा सिंह उर्फ कृष्णा यादव ने 20 फरवरी 2026 से शहीद स्मारक पार्क, डुमरांव में आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की है। उनका कहना है कि सदर अस्पताल बक्सर में वर्षों से बनकर तैयार 10 बेड का आईसीयू तथा अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में 20 बेड का मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट अब तक पूरी तरह क्रियाशील नहीं हो पाया है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है।
केटी न्यूज/डुमरांव

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से पूर्व उनके आग्रह पर 14 फरवरी 2025 से आईसीयू संचालन का आदेश दिया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने मानव बल और उपकरणों की कमी का हवाला देकर इसे बंद कर दिया। वहीं, डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में 5 अगस्त 2025 को मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट का उद्घाटन होने के बावजूद अब तक एक भी जरूरतमंद माता या नवजात को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

हरे कृष्णा सिंह ने बताया कि उन्होंने 28 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी बक्सर को आवेदन देकर 12 फरवरी 2026 से पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास पटना जाने तथा सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि 11 फरवरी तक इस संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र चालू नहीं की गईं तो 20 फरवरी से आमरण अनशन शुरू करेंगे, जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी।