Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बीजेपी ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि, समर्पण दिवस के रूप में किया सम्मान

बक्सर भाजपा ने बुधवार को पार्टी कार्यालय, अहिरौली में महान राष्ट्रवादी नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दर्शन व योगदान को याद किया।

बीजेपी ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि, समर्पण दिवस के रूप में किया सम्मान

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर भाजपा ने बुधवार को पार्टी कार्यालय, अहिरौली में महान राष्ट्रवादी नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दर्शन व योगदान को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन लक्ष्मण शर्मा महामंत्री ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बीजेपी ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि, समर्पण दिवस के रूप में किया सम्मान

स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने दिया। मुख्य अतिथि अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक जीवन और उनके दर्शन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पं. उपाध्याय का जीवन दर्शन एकात्म मानववाद पर आधारित था, जो मानवता के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने समाज में समन्वय और सहयोग को प्राथमिकता दी, तथा भारतीय संस्कृति और अंत्योदय को मान्यता दी।

बीजेपी ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि, समर्पण दिवस के रूप में किया सम्मान

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि पं. उपाध्याय का विचार आज भी समावेशी विकास और सांस्कृतिक पहचान के लिए एक प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान करता है। उनका मानना था कि भारत की असली पहचान भारतीयता और संस्कृति से है।कार्यक्रम के अंत में समापन भाषण कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह ने दिया। इस मौके पर बीजेपी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता जैसे शिवजी खेमका, मनोज पांडेय, रमेश गुप्ता, संध्या पांडेय, अरविंद पासवान, दिलीप चंद्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बीजेपी ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि, समर्पण दिवस के रूप में किया सम्मान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।