Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

एडीएम ने चौसा विशेष चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, टीम को दिए सख्त निर्देश

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने रविवार को चौसा स्थित बिहार-यूपी सीमा पर बने विशेष चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

एडीएम ने चौसा विशेष चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, टीम को दिए सख्त निर्देश

एडीएम ने चौसा विशेष चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, टीम को दिए सख्त निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर  

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने चेकपोस्ट की कार्यशैली, निगरानी व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा कैश या कीमती वस्तुओं के संभावित अवैध परिवहन पर नियंत्रण की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।]उन्होंने एसएसटी टीम को निर्देश दिया कि प्रत्येक वाहन की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। कैश, गिफ्ट आइटम, ड्रग्स और शराब के अवैध परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही वीडियोग्राफी और ऑन-रिकॉर्ड डाक्यूमेंटेशन नियमित रूप से किया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रीयल टाइम रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।

एडीएम ने चौसा विशेष चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, टीम को दिए सख्त निर्देश

एडीएम  ने कहा कि राजनीतिक हस्तक्षेप या दबाव की स्थिति में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने सभी टीमों को आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

एडीएम ने चौसा विशेष चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, टीम को दिए सख्त निर्देश

अंत में उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए चेकपोस्ट पर तैनात कर्मी निष्पक्ष, सतर्क और त्वरित कार्रवाई मोड में रहकर निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

एडीएम ने चौसा विशेष चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, टीम को दिए सख्त निर्देश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।