अहियापुर ट्रिपल हत्याकांड : पुलिस को मिली बड़ी सफलता भागने फिराक में बक्सर पहुंचा आरोपी उमेश यादव गिरफ्तार

अहियापुर ट्रिपल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें आरोपी उमेश यादव पिता लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता गुरूवार अहले सुबह मिली। पुलिस कप्तान शुभम आर्य को किसी ने सूचना दी कि वह भागने के फिराक में बक्सर स्टेशन पहुंचने वाला है।

अहियापुर ट्रिपल हत्याकांड : पुलिस को मिली बड़ी सफलता भागने फिराक में बक्सर पहुंचा आरोपी उमेश यादव गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

अहियापुर ट्रिपल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें आरोपी उमेश यादव पिता लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता गुरूवार अहले सुबह मिली। पुलिस कप्तान शुभम आर्य को किसी ने सूचना दी कि वह भागने के फिराक में बक्सर स्टेशन पहुंचने वाला है। उसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी बंदी शुरू कर दी। शहर में प्रवेश करते ही दबोच लिया। उसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि पुलिस ने आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पाया है। 

बता दें कि 24 मई की सुबह अहियापुर गांव में चुनावी रंजिश व वर्चस्व की जंग में दबंगों ने खून की होली खेली थी। इस दौरान मनोज यादव व संतोष यादव ने अपने गुर्गाे के साथ सुबह में नहर पुल पर बैठे पीड़ित परिवार के लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना में अहियापुर निवासी बिरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह व विनोद सिंह की मौत हो गई थी। जबकि गोलीबारी के शिकार अमित उर्फ मंटू यादव व पूजन सिंह उर्फ पूंज का इलाज वाराणसी के अस्पातल में कराया गया था। जिनमें एक का पैर काटना पड़ा था।  इस हत्याकांड के मृतक बिरेन्द्र सिंह के पुत्र अजित कुमार सिंह ने पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव समेत कुल 19 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें  एक जून को राजपुर ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव ने व्यवहार न्यायालय बक्सर के सीजेएम कोर्ट में कर दिया। उन्हें अधिवक्ता धीरज कुमार ठाकुर के द्वारा सीजेएम द्ववेश कुमार के कोर्ट में आत्मसमर्पण कराया गया था। इसके अलावे तीन अन्य आरोपियों ने सरेंडर किया है। 

कहते है एसपी 

पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि उमेश यादव को गुप्त सूचना के अधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।