भाजपा विधि प्रकोष्ठ का अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम, संगठन मजबूती पर जोर
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा “स्थापना दिवस सप्ताह” के अवसर पर पटना स्थित बिहार बार काउंसिल सभागार में अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे प्रभावशाली बना दिया। आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करना रहा।

__ स्थापना दिवस सप्ताह के तहत पटना में हुआ आयोजन, सैकड़ों अधिवक्ताओं की रही भागीदारी
केटी न्यूज/पटना
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा “स्थापना दिवस सप्ताह” के अवसर पर पटना स्थित बिहार बार काउंसिल सभागार में अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे प्रभावशाली बना दिया। आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा बिहार सरकार के सहकारिता, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय ने की।


इसके अलावा प्रदेश प्रभारी अवधेश पांडे, बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे।अपने संबोधन में संजय सरावगी ने कहा कि बिहार की धरती के सपूत आज राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएंगे। उन्होंने आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने का आह्वान भी किया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

वहीं मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विचारकों के त्याग और समर्पण से भाजपा आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन राष्ट्र सेवा में संलग्न एक सशक्त सामाजिक संगठन है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विंध्याचल राय ने पार्टी की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विचार परिवार के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भाजपा आज देश के अधिकांश राज्यों में सशक्त रूप से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर संयोजक संजय राम, मनोज सिंह, तारकेश्वर नाथ ठाकुर, हरेंद्र प्रसाद, कृष्ण मुरारी प्रसाद, चंदन कुमार, दीपक यादव, शत्रुघ्न पांडेय, शिवम नारायण, बलवंत कुमार, रवि सिन्हा, अमृतांशु मिश्रा, सोनू एवं अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम को अधिवक्ताओं के साथ सशक्त संवाद, संगठनात्मक एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

