__ दरवाजे पर गाली-गलौज से लेकर घर में घुसकर हमला करने तक के आरोप, पांच-पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद विवाद ने कानूनी रूप ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 28 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। पहले पक्ष के अब्दुल गफार ने अपने आवेदन में बताया है कि वह घटना के समय अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।

विरोध जताने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस मामले में मोहम्मद फरीद, मोहम्मद जीसान सहित तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, आरोपित घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के दौरान उनके पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला ने अपने आवेदन में अब्दुल गफार, मोहम्मद मुजीब सहित पांच लोगों को नामजद किया है।

गांव में एक ही घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आवेदन और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।