फरार शराब तस्कर गिरफ्तार

डुमरांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के महरौरा गांव से फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय गांव निवासी बाबूधन राय के रूप में की गई है।

फरार शराब तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के महरौरा गांव से फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय गांव निवासी बाबूधन राय के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फरवरी महीने में बन्हेजी डेरा के पास से पुलिस ने एक बाइक पर लदी शराब को बरामद किया था। इस मामले में बाबूधन को चिन्हित किया गया था, लेकिन वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने गांव आया हुआ है। इस सूचना पर एक टीम गठित कर छापेमारी करवाई गई। छापेमारी में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।