आधा दर्जन से अधिक मामलों में लिप्त नक्सली संतोष पासवान हुआ गिरफ्तार,19 साल से थी थानाध्यक्ष की हत्या में पुलिस को तलाश

भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। करीब दर्जन भर नक्सली कांडों के अभियुक्त कुख्यात नक्सली संतोष पासवान को पीरो थाना क्षेत्र के जैसीडीह गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

आधा दर्जन से अधिक मामलों में लिप्त नक्सली संतोष पासवान हुआ गिरफ्तार,19 साल से थी थानाध्यक्ष की हत्या में पुलिस को तलाश
Crime

केटी न्यूज़/भोजपुर

भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। करीब दर्जन भर नक्सली कांडों के अभियुक्त कुख्यात नक्सली संतोष पासवान को पीरो थाना क्षेत्र के जैसीडीह गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

15 अक्टूबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में अलग-अलग नक्सली वारदातों का अभियुक्त कुख्यात संतोष पासवान जैसीडीह स्थित अपने घर में छुपा हुआ है।सूचना मिलने के बाद पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने जैसीडीह गांव में छापेमारी कर संतोष पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

भोजपुर पुलिस को 19 साल बाद एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 19 साल पहले तरारी थानाध्यक्ष राज किशोर शाह की 2005 में हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान ने निर्मम हत्या कर दी थी। थानेदार की हत्या के बाद से वो फरार चल रहा था।भोजपुर,औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद जैसे कई जिलों में वांछित था। उसके ऊपर आईईडी बम लगाकर पुल गिरने का मामला भी दर्ज है।हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान पर कई नक्सली मामले  दर्ज हैं।भोजपुर पुलिस संतोष की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।