Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

भोजपुर में पूर्व विधायक अरुण यादव से ईडी की टीम ने की पूछताछ

भोजपुर में पूर्व विधायक अरुण यादव से ईडी की टीम ने की पूछताछ
पूर्व विधायक अरुण यादव

- कोर्ट के आदेश पर टीम ने सदर अस्पताल में की पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति का मामला 

केटी न्यूज/आरा

आरा। भोजपुर के संदेश के पूर्व राजद विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। नाबालिग से रेप के मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक के खिलाफ अब ईडी का भी शिकंजा कसने वाला है। इस मामले में कार्रवाई भी शुरू हो गयी है।‌ इस सिलसिले में ईडी की टीम द्वारा सोमवार को पूर्व विधायक से पूछताछ की गयी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किन मामले में पूछताछ की गयी। वैसे सूत्रों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद तीन सदस्यीय टीम द्वारा पूछताछ की गयी। इस क्रम में टीम पहले मंडल कारा पहुंची। उसके बाद सदर अस्पताल पहुंच टीम द्वारा पूर्व विधायक से पूछताछ की गयी।

बताया जा रहा है कि मंडल कारा पहुंची ईडी की टीम द्वारा जेल अधीक्षक से भी पूर्व विधायक के बारे में जानकारी ली गयी। बता दें‌ कि संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव फिलहाल नाबालिग से रेप के मामले में आरोपित हैं। सरेंडर करने के बाद कोर्ट के आदेश पर वह फिलहाल आरा सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।‌ उस मामले में उनके खिलाफ गवाही भी शुरू हो गयी है।‌ मालूम हो कि 18 जुलाई, 2019 को आरा की एक नाबालिग से पटना में देह व्यापार का धंधा कराने का मामला सामने आया था। उसमें पूर्व विधायक नामजद आरोपित हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।