Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगदड़ हादसे की उच्च स्तरीय जांच के दिये आदेश

कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई।जिस कारण ताज़ा अपडेट के मुताबिक इसमें 18 लोगों की मौत हो गई है। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका उपचार लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में चल रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगदड़ हादसे की उच्च स्तरीय जांच के दिये आदेश
Ashwini Vaishnav

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई।जिस कारण ताज़ा अपडेट के मुताबिक इसमें 18 लोगों की मौत हो गई है। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका उपचार लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल  में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने 18 मौत होने की पुष्टि कर दी है। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगदड़ हादसे की उच्च स्तरीय जांच के दिये आदेश

हादसा रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए आने वाली ट्रेन का लोग प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14, 15 पर इंतजार कर रहे थे कि ट्रेन आते ही उनमें होड़ मच गई, जो भगदड़ का कारण बनी। हादसा रात करीब 9 बजकर 26 मिनट पर हुआ। शाम 4 बजे से लोग रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे थे। करीब साढ़े 8 बजे प्रयागराज जाने के लिए 3 ट्रेंने आनी थीं, जो लेट हो गईं। भीड़ बढ़ती चली गई, जिसका नतीजा इस हादसे के रूप में सामने आया। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भगदड़ हादसे की उच्च स्तरीय जांच के दिये आदेश

हादसे में मरने वाले लोगों की बात की जाए तो भगदड़ मचने से दबने कुचले जाने से 14 महिलाएं मारी गई हैं। वहीं 3 बच्चों की भी मौत हुई है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने हाई लेवल कमेटी गठित की है। सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को ढाई लाख और मामूली चोटिल लोगों को एक लाख मुआवजा दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।