Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-हाथरस में हुआ बड़ा हादसा,सत्संग में गए 150 भक्त घायल

इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है हाथरस से जहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई।

बिग ब्रेकिंग-हाथरस में हुआ बड़ा हादसा,सत्संग में गए 150 भक्त घायल
Accident

बिग ब्रेकिंग-हाथरस में हुआ बड़ा हादसा,सत्संग में गए 150 भक्त घायल

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/हाथरस

इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है हाथरस से जहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई।घटना रतिभानपुर में हुई है।इस अफरा-तफरी में लगभग 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 150 से अधिक भक्त घायल है।अब तक 27 शव आ चुके हैं। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं।कई लोगों की हालत गम्भीर है।बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं।मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।सत्संग में 15 हजार से अधिक लोग आए थे।

बिग ब्रेकिंग-हाथरस में हुआ बड़ा हादसा,सत्संग में गए 150 भक्त घायल

क्यों हुआ हादसा

सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

बिग ब्रेकिंग-हाथरस में हुआ बड़ा हादसा,सत्संग में गए 150 भक्त घायल

सरकारी अस्पताल फुल, प्राइवेट रिजर्व किए गए हादसे के बाद इतने घायल पहुंचे कि सरकारी अस्पताल फुल हो गए। सीएचसी के बाहर कुछ लोग तड़पते हुए नजर आए। हाथरस प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। सभी से बेड रिजर्व रखने को कहा है। घायल को अब प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर हालात बेकाबू हैं। हर कोई भीड़ और लाशों के बीच अपनों को तलाश रहा है।

बिग ब्रेकिंग-हाथरस में हुआ बड़ा हादसा,सत्संग में गए 150 भक्त घायल

घटना की सूचना के बाद  मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार घटनास्थल के रवाना हो गए हैं।एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हाथरस से करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट हैं। शवों के पंचनामा की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद हालात भयावह हो गए। जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया।सीएम योगी ने एडीजी आगरा और कमिश्नर को अलीगढ़ पहुंचने के आदेश दिए हैं। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।