Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कनॉट प्लेस में रोड एक्सीडेंट की चौंकाने वाली घटना आई सामने,10 मीटर तक कार ने पीड़ित को घसीटा

देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में रोड एक्सीडेंट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।एक शख्स को दिन के उजाले में कार ने टक्कर मार दी।

कनॉट प्लेस में रोड एक्सीडेंट की चौंकाने वाली घटना आई सामने,10 मीटर तक कार ने पीड़ित को घसीटा
Accident

न्यूज़/ दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में रोड एक्सीडेंट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।एक शख्स को दिन के उजाले में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तकरीबन 10 मीटर तक कार आदमी को घसीटती ले गई। इस हादसे में पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई।

कनॉट प्लेस में रोड एक्सीडेंट की चौंकाने वाली घटना आई सामने,10 मीटर तक कार ने पीड़ित को घसीटा

कार की चपेट में आने के बाद लेखराज को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेघर लेखराज फुटपाथ पर ही जीवन-यापन करते थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से 28 साल के चालक शिवम दुबे का पता लगाया गया। मध्य प्रदेश के मूल निवासी शिवम ने बुधवार को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में रहने वाले अपने एक दोस्त से कार ली थी और वह किसी से मिलने के लिए कनॉट प्लेस गया था।

कनॉट प्लेस में रोड एक्सीडेंट की चौंकाने वाली घटना आई सामने,10 मीटर तक कार ने पीड़ित को घसीटा

पुलिस की मानें तो दोपहर बाद करीब 3.25 बजे कनॉट प्लेस से लौटते समय शिवम दुबे ने कार से लेखराज को टक्कर मार दी। लेखराज कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में बाराखंभा की तरफ रोड के पास सड़क क्रॉस कर रहे थे। तभी कार ने टक्कर मारी और लेखराज कार के पहियों के नीचे फंस गए,लेकिन आरोपी गाड़ी चलाता रहा। 10 मीटर तक घसीटे जाने के बाद लेखराज को सड़क पर छोड़कर दुबे मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लेखराज को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।कनॉट प्लेस इलाके से भागने के बाद आरोपी शिवम दुबे ने कार वापस अपने दोस्त को सौंप दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।