Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

एक टूरिस्ट बस में लगी आग,8 लोगों के जलने की ख़बर,बस में करीब 60 लोग थे सवार

आज सुबह हरियाणा के नूंह जिले में एक टूरिस्ट बस में आग लग गई।पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही।

एक टूरिस्ट बस में लगी आग,8 लोगों के जलने की ख़बर,बस में करीब 60 लोग थे सवार
Accident

केटी न्यूज़/नूंह

आज सुबह हरियाणा के नूंह जिले में एक टूरिस्ट बस में आग लग गई।पैसेंजरों में चीख पुकार मची रही।राहगीरों और आस-पास के लोगों ने किसी तरह टूरिस्टों को बस से निकाला।हादसे में 8 टूरिस्टों के जिंदा जलने की खबर है।24 टूरिस्ट बुरी तरह झुलसे हैं और गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शव बुरी तरह जले हुए हैं।जिनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

एक टूरिस्ट बस में लगी आग,8 लोगों के जलने की ख़बर,बस में करीब 60 लोग थे सवार

जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।तब तक बस धू-धू कर जलकर राख हो गई।टूरिस्ट बस में करीबर 60 लोग सवार थे।ये पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।देर रात करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ।टूरिस्ट बनारस और वृंदावन के दर्शन करके लौट रहे थे।यह जानकारी घायल श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने दी।

एक टूरिस्ट बस में लगी आग,8 लोगों के जलने की ख़बर,बस में करीब 60 लोग थे सवार

हादसास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर को आग लगने का पता ही नहीं चला। लोगों ने पीछा करके बस रुकवाई और आग बुझाने का प्रयास किया। बचाव अभियान चलाते हुए सवारियों को बस से निकाला। पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने पहुंचने में देरी कर दी। लोग बुरी तरह झुलस चुके थे।  

एक टूरिस्ट बस में लगी आग,8 लोगों के जलने की ख़बर,बस में करीब 60 लोग थे सवार

घायल टूरिस्टों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों साबिर, नसीम और उनके दोस्तों ने बताया कि बस पीछे से धू-धू कर जल रही थी और सवारियों में चीख पुकार मची थी। उन्होंने बाइक पर बस का पीछा करके ड्राइवर को बताया और बस रुकवाई। जब तक सवारियां उतरतीं, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।