Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

केरल के सीएम के काफिले के दौरान हुआ हादसा,कारें हुई हादसे का शिकार

राजधानी तिरुवनंतपुरम के वामनपुरम इलाके से केरल के सीएम का काफिला गुजर रहा था।केरल में सीएम काफिले में शामिल कुछ कारें हादसे का शिकार हो गईं।

केरल के सीएम के काफिले के दौरान हुआ हादसा,कारें हुई हादसे का शिकार
Accident

केटी न्यूज़/केरल

राजधानी तिरुवनंतपुरम के वामनपुरम इलाके से केरल के सीएम का काफिला गुजर रहा था।केरल में सीएम काफिले में शामिल कुछ कारें हादसे का शिकार हो गईं। इसी दौरान काफिले को एस्कॉर्ट कर रहे वाहन के आगे एक स्कूटर सवार आ गया। स्कूटर सवार रोड पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी एस्कॉर्ट वाहन ने उसको बचाने के लिए एकदम ब्रेक लगा दिए। इसके बाद काफिले में पीछे चल रहीं कारें एक के बाद एक करके एक-दूसरे से टकरा गईं। 

केरल के सीएम के काफिले के दौरान हुआ हादसा,कारें हुई हादसे का शिकार

केरल के सीएम पिनाराई विजयन के काफिले की कारें टकराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्कूटर को एक महिला चला रही थी। जो अचानक दाईं ओर मुड़ गई। जिसके बाद सफेद रंग की एसयूवी को चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए।इसके बाद पीछे चल रहीं पांच एस्कॉर्ट गाड़ियों और एक एंबुलेंस एक-दूसरे से पीछे जा टकराईं। बताया जा रहा है कि सीएम राजधानी से 150 किलोमीटर दूर कोट्टायम की विजिट के बाद वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उनके सुरक्षाकर्मी वाहनों से नीचे उतरे और स्थिति को संभाला। वहीं, वीडियो में मेडिकल स्टाफ के कई सदस्य भी एंबुलेंस से बाहर निकलते दिख रहे हैं। पुलिस को अभी महिला दोपहिया वाहन चालक के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि महिला के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।