तीन दिन से गायब दो मासूम बक्सर स्टेशन पर मिले, पुलिस-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी

डुमरांव के आवासीय बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय से रहस्यमय ढंग से लापता हुए दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने तीन दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। डुमरांव पुलिस ने आरपीएफ बक्सर के सहयोग से दोनों बच्चों को बक्सर रेलवे स्टेशन से खोज निकाला। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया।

तीन दिन से गायब दो मासूम बक्सर स्टेशन पर मिले, पुलिस-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी

__ डुमरांव के आवासीय विद्यालय से अचानक लापता हो गए थे दोनों छात्र, परिजनों में मचा था हड़कंप – अफवाहों के बीच पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

केटी न्यूज/डुमरांव:

डुमरांव के आवासीय बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय से रहस्यमय ढंग से लापता हुए दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने तीन दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। डुमरांव पुलिस ने आरपीएफ बक्सर के सहयोग से दोनों बच्चों को बक्सर रेलवे स्टेशन से खोज निकाला। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया।जानकारी के अनुसार चक्की निवासी वशिष्ठ कुमार यादव का 11 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार और औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी धनजी चौहान का 15 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार डुमरांव के हरिजी के हाता स्थित आवासीय बाल शिक्षा निकेतन हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं।बताया जाता है कि होली की छुट्टी के बाद मंगलवार को दोनों बच्चे अपने-अपने घर से लौटकर विद्यालय पहुंचे थे।

रात में भोजन करने के बाद वे अन्य छात्रों के साथ सोने चले गए, लेकिन बुधवार सुबह जब बच्चों की गिनती हुई तो दोनों अपने बिस्तर पर नहीं मिले।बच्चों के अचानक गायब होने की जानकारी मिलते ही विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के प्राचार्य सर्वजीत कुमार ने तुरंत परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही चिंतित परिजन डुमरांव थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर बच्चों की तलाश की गुहार लगाई। बच्चों के लापता होने की खबर से परिवारों में अनहोनी की आशंका गहरा गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरांव पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने विद्यालय और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी जांच शुरू की और रेलवे पुलिस तथा आरपीएफ को भी अलर्ट कर दिया।

इसी दौरान शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि दोनों बच्चे बक्सर रेलवे स्टेशन पर देखे गए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम स्टेशन पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया कि बच्चों के लापता होने से परिजनों में काफी चिंता थी, वहीं क्षेत्र में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों से भी लोग परेशान थे। हालांकि बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।