डुमरांव में मॉल का उदघाटन करने पहुंची भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह, देखने को उमड़ी भीड़
![डुमरांव में मॉल का उदघाटन करने पहुंची भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह, देखने को उमड़ी भीड़](https://keshavtimes.com/uploads/images/202308/image_750x_64eb6362b5a8b.jpg)
- अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लग गया था जाम
केटी न्यूज/डुमरांव
भोजपुरी फिल्म जगत् की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह रविवार को डुमरांव में थी। वे डुमरांव के रेलवे स्टेशन के पास स्थित बाइपास रोड में एक निजी मॉल का उदघाटन करने आई थी। हालांकि इसकी जानकारी उनके फैंस को हो गई थी। जिस कारण हजारों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान बाइपास रोड में करीब आधा घंटा के लिए जाम भी लग गया था। लोग उनकी एक झलक पाने के
लिए बेताब थे। जाम के दौरान लोगों की खूब फजीहत भी हुई। हालांकि इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तत्काल भीड़ नियंत्रित कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री करीब 20 मिनट तक रूकी थी तथा उदघाटन के बाद डीजे की धून पर ठुमके भी लगाए। उन्हें थिरकते देख लोग भी नाचने लगे थे। वही उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ी रही।