Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

डुमरांव में दूसरे दिन भी पकड़े गए सैकड़ो बंदर, शहरवासी खुश

डुमरांव में दूसरे दिन भी पकड़े गए सैकड़ो बंदर, शहरवासी खुश

- कई दशकों से बंदरों के आतंक से परेशान है डुमरांव के लोग

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में रविवार को भी बंदर पकड़ने का अभियान जारी रहा। दूसरे दिन भी सैकड़ो बंदरों को पकड़ा गया, जिन्हें रोहतास के पहाड़ी जंगलों में छोड़ा जाएगा। जबलपुर से बंदरों को रेस्क्यू करने आई टीम काफी तेजी से बंदरों को पकड़ रही है।

डुमरांव में दूसरे दिन भी पकड़े गए सैकड़ो बंदर, शहरवासी खुश

जिसे देख शहरवासी काफी खुश नजर आ रहे है। बता दें कि डुमरांव नगर परिषद बंदरों का रेस्क्यू करवा उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़वा रही है। बंदरों को वन विभाग के रेंजर के देखरेख में रोहतास के पहाड़ी जंगलों में छोड़ा जा रहा है। इधर दो दिनों से बंदरों को पकड़े जाने से शहरवासी खुश नजर आ रहे है।

डुमरांव में दूसरे दिन भी पकड़े गए सैकड़ो बंदर, शहरवासी खुश

लोगों ने इस काम के लिए नगर परिषद के चेयरमैन सुनीता गुप्ता तथा उनके पुत्र सह प्रतिनिधि सुमित गुप्ता को धन्यवाद दिया है। बता दें कि डुमरांव में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया था। शरारती बंदरों के कारण कई मोहल्लों में लोग अपने छतों पर जाने से भी कतराते थे।

डुमरांव में दूसरे दिन भी पकड़े गए सैकड़ो बंदर, शहरवासी खुश

वही कई बार बंदर आक्रामक रूख अख्तियार कर लोगों को नोच या काटकर जख्मी कर देते थे। जिससे उनमें रैबिज फैलने का खतरा बना हुआ था। चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता ने बताया कि शहर के सभी इलाकों से बंदरों के पकड़े जाने तक यह अभियान जारी रहेगा।

डुमरांव में दूसरे दिन भी पकड़े गए सैकड़ो बंदर, शहरवासी खुश

उन्होंने कहा कि इस काम के लिए नगर परिषद लोगों से शुल्क नहीं ले रही है, बल्कि यह नगर परिषद प्रशासन अपने खर्चे से करवा रही है। गौरतलब है कि इसके पहले भी यह अभियान शुरू हुआ था, लेकिन कुछ दिन चलने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।