Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

अधर में लटका वेंडिंग जोन निर्माण का मामला, नप उदासीन

अधर में लटका वेंडिंग जोन निर्माण का मामला, नप उदासीन

- विभाग ने वापस ली आवंटित की गयी राशि, पांच वर्ष बाद भी नही शुरू हुआ काम

केटी न्यूज/डुमरांव 

शहरी फुटपथियों के जीवनयापन के लिए बनाये जाने वाले वेंडिंग जोन का मामला पिछले पांच वर्षों से अधर में लटका हुआ है। नगर विकास व आवास विभाग ने इस योजना की नवनिर्माण के लिए करीब 31 लाख की राशि स्वीकृत की थी। विभाग ने टेंडर निकाले जाने के बाद 15 लाख 50 हजार की

अधर में लटका वेंडिंग जोन निर्माण का मामला, नप उदासीन

राशि आवंटित भी की थी, जिसे समय गुजरने के बाद विभाग ने वापस लें लिया। ऐसी स्थिति में सड़कों किनारे गुजर-बसर करने वाले फुटपाथी दुकानदारों की आंखे वेंडिंग जोन के छत के नीचे बैठने के लिए पथराने लगी है। पूर्व में शहरी फुटपाथियों की मांग के बाद नगर परिषद प्रशासन ने इस योजना को क्रियान्वयन के लिए पुरजोर वकालत किया था। इस योजना से शहर के करीब 70 गरीब परिवारों को

अधर में लटका वेंडिंग जोन निर्माण का मामला, नप उदासीन

जोड़ा जाना था ताकि यह परिवार एक छत के नीचे बैठ कर अपना व्यवसाय कर सके। फुटपाथियों ने बताया कि वेंडिंग जोन के कामों में हो रही विलंब से गरीबो के बीच आक्रोश पनप रहा है। गरीब सशंकित है कि उनके सपने कब साकार होंगे। फुटपाथियों ने नप के इस स्थिलता पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।वेंडिंग जोन के निर्माण में 31 लाख 20 हजार की लागत आनी थी,

अधर में लटका वेंडिंग जोन निर्माण का मामला, नप उदासीन

जिसमें करीब 70 दुकानों का पहले फेज में निर्माण कराया जाना था। इसके लिए नया थाना के समीप बस पड़ाव की भूमि पर 755 हेक्टेयर भूमि को आवंटित भी की गयी थी लेकिन समय गुजरने के बाद विभाग ने पहले फेज में आवंटित की गयी 15 लाख 50 हजार की राशि वापस ले ली।

अधर में लटका वेंडिंग जोन निर्माण का मामला, नप उदासीन

बतादें कि वेंडिंग जोन मार्केट को आधुनिक सुविधाओं से लैश करना था। मार्केट की स्वच्छता को लेकर चार सीट वाले शौचालय व स्नान घर बनना था। मार्केट पार्किंग, नाली, शेड से सुजज्जित भी होना था। नप प्रशासन मार्केट के चारों बगल डस्टबिन व शुद्ध पानी की मुहैया कराने के साथ सफाई को लेकर विशेष तौर पर नप प्रशासन सफाईकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति करने की कार्ययोजना थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।