Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

गश्ती के समय थाने पर फरमा रहे थे आराम, थानाध्यक्ष समेंत दो एसआई सस्पेंड

गश्ती के समय थाने पर फरमा रहे थे आराम, थानाध्यक्ष समेंत दो एसआई सस्पेंड

-विवेक कृष्णगढ़ तो सौरभ कुमार बने चांदी थाने के थानाध्यक्ष

केटी न्यूज/आरा

बुधवार को पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। जब एसपी ने थानाध्यक्ष समेत दो एसआई को सस्पेंड कर दिया। इन्हें कार्य में लापरवाही बरतने में के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है। कार्रवाई की गाज भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के द्वारा कृष्णगढ़ और चांदी थाने के अफसरों पर गिरी है। इनमें कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और उनके थाने के एक गश्ती पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

गश्ती के समय थाने पर फरमा रहे थे आराम, थानाध्यक्ष समेंत दो एसआई सस्पेंड

दोनों पर गश्ती और गिरफ्तार के लिए छापेमारी के बदले थाने पर आराम करने का आरोप है। वहीं समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं करने पर चांदी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें शाहपुर थाने में जेएस आई के रूप में भेजा गया है। दोनों थानों में नये थानेदार की पोस्टिंग भी कर दी गयी है। सौरभ कुमार को चांदी और विवेक कुमार को कृष्णगढ़ थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने यह जानकारी दी।

गश्ती के समय थाने पर फरमा रहे थे आराम, थानाध्यक्ष समेंत दो एसआई सस्पेंड

उन्होंने बताया कि गत दिनों उनके द्वारा कृष्णगढ़ थाने का निरीक्षण किया गया था। तब  थानाध्यक्ष की कई लापरवाही सामने आयी थी। थानाध्यक्ष स्वयं गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नहीं निकले थे। गश्ती दल भी थाने में थी और अफसर थाने में आराम कर रहे थे। उसे गंभीरता से लेते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।‌ उसी तरह चांदी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के द्वारा हत्या के एक केस में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं की गयी थी। उस कारण उस केस के अभियुक्त को जमानत मिल गयी थी। जिसके कारण कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी पाधिकारी लापरवाही करेगा तो सस्पेड होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।