Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

पेंटर की पीट-पीटकर हत्या सड़क किनारे मिला शव, सनसनी

पेंटर की पीट-पीटकर हत्या सड़क किनारे मिला शव, सनसनी

परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर हत्या का लगाया आरोप

केटी न्यूज/आरा

बुधवार की देर रात एक युवक का सड़क के किनारे बरामद हुआ। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। हत्याकर शव फेंके जाने की खबर जैसे ही फैली सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। शव शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला स्थित निजी हॉस्पिटल के समीप मिला। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना एसआई सर्वेश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला वार्ड नंबर 26 निवासी सोनू खान 24 पिता मो.असलम उर्फ जहूर के रूप में हुई।।

पेंटर की पीट-पीटकर हत्या सड़क किनारे मिला शव, सनसनी

वह पेशे से पेंटर था एवं घर व मकान की रंगाई एवं पुट्टी का काम करता था। इधर मृतक के छोटे भाई मो.इब्राहिम उर्फ छोटू ने बताया कि वह घर से करीब साढ़े सात बजे वह घर बाहर रामगढ़िया स्थित निक्की नामक युवक के मोबाइल के दुकान पर गया था। वहां से उसने तीन सौ रुपया लिया। उसके बाद वहां से वह लापता हो गया।

पेंटर की पीट-पीटकर हत्या सड़क किनारे मिला शव, सनसनी

देर रात हम लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वही उक्त दुकानदार द्वारा बताया गया कि 3 दिन से एक लड़का आ रहा था और उसे किसी चौन के मामले को लेकर धमकी दे रहा था। बुधवार की शाम उसके एक दोस्त ने उसके घर जाकर सूचना दी कि उसके भाई का शव निजी हॉस्पिटल के समीप फेका  हुआ है। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर मृतक के भाई मो.इब्राहिम उर्फ छोटू ने अपने भाई का रस्सी हाथ बांधकर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पेंटर की पीट-पीटकर हत्या सड़क किनारे मिला शव, सनसनी

जबकि उसने अपने भाई के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी व विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। कुछ लड़के पर हाथ बांधकर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक अपने पांच भाइयों एवं चार बहन में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां आरजू बेगम, चार भाई शाहिद जाकिर इब्राहिम उर्फ छोटू,यासीन व चार बहन फातमा, सोनी,रानी एवं हिना है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।