आधी रात मृतक को जगाया पूछा कौन - अपराधी बोले हम तुम्हें मारने आए है इतना कह खोपड़ी में मार दी गोली, चार गिरफ्तार

आधी रात मृतक को जगाया पूछा कौन - अपराधी बोले हम तुम्हें मारने आए है इतना कह खोपड़ी में मार दी गोली, चार गिरफ्तार

केटी न्यूज / आरा

शनिवार की रात अपराधियों ने अधेड़ की खोपड़ी में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव की है। जहा मृतक हत्या के मामले में पांच माह पहले छूट कर आया था। सरैया गांव निवासी घनश्याम यादव (46) पिता अकालू यादव के रूप में हुई है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर हॉस्पिटल भेज दिया। मृतक के बेटे प्रदीप यादव ने बतया की कुछ लोग रात बारह बजे के करीब आए तो पापा ने पूछा कौन तो अपराधी बोले की तुम्हारी हत्या करने आए है। जिसके बाद खोपड़ी में गोली मार दी। जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार 26 अप्रैल 2021 को मृतक के बेटे लवकुश एवं बृजेश यादव के बीच खेल के दौरान विवाद हो गया था। जिसमें लवकुश द्वारा उसकी पिटाई की गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसके बाद उसकी इलाज क्रम में मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक बृजेश यादव के चाचा विनोद यादव के बयान पर घनश्याम यादव,उसके बेटे लवकुश यादव,उसके तीन भाई दिनेश यादव,उमेश यादव, एवं राजेश्वर यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने साली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पांच माह पूर्व घनश्याम यादव व उनके तीन भाई दिनेश यादव,उमेश यादव एवं राजेश्वर यादव बेल पर बाहर आए थे। जबकि मृतक का पुत्र लवकुश यादव अभी जेल में बंद है।

यही नहीं एक वर्ष पूर्व मृतक बृजेश यादव के चाचा विनोद यादव ने खुदकुशी कर ली थी। वही इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात्रि में कृष्णागढ़ थाना अंतर्गत सरैया क्षेत्र के एक टोला में घनश्याम यादव जो अभी कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आए थे। उनकी गांव के ही मैनेजर यादव और उनके लड़कों के बीच आपसी लड़ाई चल रही थी। उसी में मैनेजर यादव और उनके लड़कों ने रात्रि में घनश्याम यादव को गोली मार दी और उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को की गिरफ्तार कर लिया है एवं स्थिति सामान्य है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में बड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी सामांती देवी,तीन पुत्र लवकुश,दीपक,प्रदीप व तीन पुत्री शोभा देवी,उषा देवी एवं पुतुल कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सोमांती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।