संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

- गले पर खरोंच के निशान और प्राइवेट पार्ट से बह था खून

- परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के सहार थाना क्षेत्र के नाढी गांव में शुक्रवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। उनका शव कुम्हरा

बागीचे में पड़ा था। साथ ही, उनके गले पर खरोंच के निशान और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसके कारण परिजन उनकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक नाढी गांव वार्ड नंबर 5 निवासी शिव प्रसन्न चौधरी थे। जो पेशे से किसान थे। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। किसान के छोटे बेटे गुड्डू ने बताया कि वह शुक्रवार की  मध्यरात्रि करीब ढाई बजे घर से बधार की ओर निकले थे। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। शुक्रवार की अहले सुबह करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली के उसके पिता गांव में स्थित कुम्हरा बगीचा में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलने पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि उनकी मृत्यु हो गई है। उनके गले पर छिलाने का निशान और प्राइवेट पार्ट से खून बहने के कारण किसी के द्वारा उन्हें मारने की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों द्वारा किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार की आशंका या आरोप नहीं लगाया है। वही पुलिस की मृत्यु समीक्षा में बुजुर्ग की मौत का कारण अस्पष्ट बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। उनके परिवार में पत्नी इंद्रावती देवी, तीन बेटी धनिता देवी,मिला देवी रूबी देवी, पुत्र राजू एवं गुड्डू है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।