झुलसने से महिला की मौत तीन साल पूर्व हुई शादी : मायके वाले बोले - दहेज के लिए की गई हत्या

झुलसने से महिला की मौत तीन साल पूर्व हुई शादी : मायके वाले बोले - दहेज के लिए की गई हत्या

केटी न्यूज/ आरा

रविवार की शाम एक महिला की झुलसने से मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक के लिए उसके बेटी के साथ मारपीट कर कर जला गया है। उसकी हत्या हुई है। मृतका के पिता ने पति, सास-ससुर सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जा ेघटना के बाद से फरार हैं। घटना पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला की है। मृतिका की पहचान रेणु देवी 22 पति संदीप कुमार के रूप में हुई है।

मृतिका की शादी संदीप से तीन साल पूर्व हुई थी। रोहतास जिला के तीलौथू थाना क्षेत्र माला बिगहा गांव निवासी शंभू चौधरी और मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन करीब दो माह से उसके पति और ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। मृतिका रेणु के पिता  शंभू चौधरी ने कहा कि  शनिवार की सुबह 8 बजे बेटी बात हुई थी। उसने कहा कि संदीप सुबह बिना खाना खाए ही काम पर चले गए है।

शनिवार की शाम वह आग से झुलसने की खबर आई। ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए डाक्टरों ने पटना रेफर कर दिया गया। ससुराल वालों ने उसे पटना ना ले जाकर निजी अस्पताल में इलाज कराया और बाद में वापस घर ले आए। रविवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल कराया।

पीरो थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नंद किशोर ने कहा कि मृतिका लड़की के पिता  शंभू चौधरी शिकायत पर पति, ससुर, सास और भैसुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई है।  जिसके बाद पुलिस संभल टोला पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की मौत के सभी ससुराल के पक्ष घर छोड़कर फरार हो गए है।