Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को मारी गोली, एक की मौत

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को  मारी गोली, एक की मौत
घटना के बाद रोते विलखते परिजन

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को  मारी गोली, एक की मौत

मंगलवार की सुबह गोबर अपराधियों ने एक ही गांव में चार लोगों को गोलीमार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकी तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिसमें एक घायल को पटना रेफर कर दिया गया। घटना भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र में सलेमपुर गांव में हुई। ग्रामीण रंजीत यादव ने कहा कि सोमवार की रात कुछ लोग होलिका दहन करने जा रहे थे। इसी बीच बच्चे आपस में एक-दुसरे पर गोबर फेंक रहे थे, इनलोगों ने उन बच्चों को मना किया। जिसके बाद इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बीच तू-तू मै-मै हो गई। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। उसके बाद फायरिंग हुई जिसको सुनकर ग्रामीण इक्कठा हो गए। दोनों पक्षों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया गया।

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को  मारी गोली, एक की मौत

परन्तु मंगलवार की सुबह दुसरा पक्ष आकर पुनः फायरिंग करने लगा। जिसमें चार चचेरे भाईयों को गोली लगी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों के द्वारा तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को  मारी गोली, एक की मौत

हालांकि परिजन उसे पटना ना ले जाकर आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं जख्मियों में दो का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी कृष्ण भगवान सिंह का 40 वर्षीय पुत्र धनी यादव है एवं व पेशे से किसान था। जबकि गोली से जख्मी उसी गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र व मृतक का चचेरा भाई रवि रंजन कुमार व छर्रा लगने से लालमोहन सिंह का 16 वर्षीय पुत्र व मृतक का भतीजा चंद्रशेखर कुमार एवं उसी गांव के निवासी प्रभुनाथ की 55 वर्षीया पत्नी चिंता देवी शामिल है।

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को  मारी गोली, एक की मौत

वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं फरार आरोपियों के पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी चल रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के मां उर्मिला देवी, पत्नी शैल देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को  मारी गोली, एक की मौत

कहते है डाक्टर

वही इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक के शरीर में छाती एवं पेट में कई जगह पर छर्रा एवं गोली का प्लेट लगा था। जिसके कारण उसका काफी खून बह गया था और हालत भी काफी नाजुक थी। उसका ऑपरेशन कर उसके शरीर से छर्रा एवं गोली का प्लेट निकाल दिया गया है। तत्काल उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया है। अभी मरीज की स्थिति इस स्टेबल है। लेकिन अभी उसे 72 घंटों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को  मारी गोली, एक की मौत

कहते है एसपी भोजपुर

चांदी थाना के सलेमपुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच में गोबर और पानी का छींटा पड़ोसी पर जाने को लेकर झगड़ा हुआ। इस क्रम में दूसरे पड़ोसी ने कट्टा से फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरा व्यक्ति इलाजरत है। इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है कुछ लोग फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को पकड़ लिया जायेगा। - प्रमोद कुमार, एसपी, भोजपुर

मचा कोहराम : बच्चों के द्वारा होली में गोबर-पानी फेकने से उत्पन्न विवाद में चार लोगों को  मारी गोली, एक की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।