विवाह में नही मिला सोने की चैन तो दहेज लोभी पति-सास-ससुर ने कर दी हत्या

विवाह में नही मिला सोने की चैन तो दहेज लोभी पति-सास-ससुर ने कर दी हत्या

सोने की चेन के लिए विवाहिता की हत्या, खुदकशी की भी अफवाह

- म़ृतका के परिजनों ने कहा- गला दबाकर की गई है हत्या

केटी न्यूज/आरा

जिले के कृष्णगढ़ थाना अंतर्गत सरैया बाजार में शनिवार की शाम महज सोने के चेन के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गयी। गला दबा कर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। दूसरी ओर खुदकुशी की भी चर्चा चल रही है। मृतका सरैया निवासी आदित्य साह की 25 वर्षीय पत्नी पायल कुमारी थी। घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस विवाहिता के ससुर सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। 

बिहिया थाना क्षेत्र के चारघाट चनौर गांव निवासी सुजीत साह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पायल की शादी 2018 में सरैया गांव निवासी भरत साह के पुत्र आदित्य साह के साथ की थी। शादी के बाद से उनके दामाद की ओर से पचास तोले की सोने के चेन की मांग की जा रही थी। उसे लेकर उनकी पुत्री को हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था।

शनिवार की दोपहर इसके पति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिल कर एक साजिश की और उनकी बेटी की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की ओर से शाम को साढ़े छह बजे घटना की सूचना मिली। उसके बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पूछताछ में ग्रामीणों द्वारा फांसी लगने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।