Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

गुरू शिष्य का रिश्ता शर्मसार,शिक्षक जख्मी

गुरू शिष्य का रिश्ता शर्मसार,शिक्षक जख्मी

केटी न्यूज/ कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में गुरू शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें छात्र ने अपने शिक्षक पर अन्य साथियों के साथ मिल जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। उन्होंने अपने कोचिंग से निकाले गए छात्र समेत कुल 11 लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

गुरू शिष्य का रिश्ता शर्मसार,शिक्षक जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार धरहरा निवासी अरूण कुमार सिंह कृष्णाब्रह्म में कोचिंग का संचालन करते है। जहा उनके कोचिंग में इसी थाना क्षेत्र क बड़का ढकाईच का एक छात्र अंशु गोस्वामी पढ़ता था। कुछ दिन पहले उन्होंने उसे किसी कारण से अपने कोचिंग से निकाल बाहर कर दिया था। जिससे खार खाए अंशु ने शुक्रवार की देर शाम अपने 10 अन्य साथियों के साथ अचानक उनके घर हमला बोल पिटाई कर दी।

गुरू शिष्य का रिश्ता शर्मसार,शिक्षक जख्मी

आरोपियों द्वारा लाठी डंडे, राड, चाकू आदि से मार शिक्षक को जख्मी कर दिया गया है। जख्मी शिक्षक का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जख्मी शिक्षक अरूण ने अंशु गोस्वामी तथा 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।