सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में राजपुर प्रखंड प्रमुख पति गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्रमुख पति को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रखंड खाद्य आपुर्ति पदाधिकारी के शिकायत पर की है।

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में राजपुर प्रखंड प्रमुख पति गिरफ्तार

केटी न्यूज/ बक्सर

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्रमुख पति को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रखंड खाद्य आपुर्ति पदाधिकारी के शिकायत पर की है। उनके द्वारा एक माह पूर्व प्रखंड प्रमुख पति गुड्डु सिंह पर खाद्य आपुर्ति पदाधिकारी धर्मेन्द्र भारती के द्वारा उनके कार्यालय में पुहंच कर जाति शब्द सुचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया था। जिसके बाद राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।  मामले की जांच में पुष्टि के बाद प्रमुख पति गुड्डु सिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुष्टि करते हुए कहा कि प्रमुख पति को एसटी-एसी केस के अलावे विभिन्न धराओं में जेल भेजा गया है।