सरेंजा-कोचस मार्ग पर ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
राजपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरेंजा-कोचस मार्ग से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25.36 ग्राम ब्राउन शुगर और तस्करी में प्रयुक्त एसपी होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

केटी न्यूज/राजपुर :
राजपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरेंजा-कोचस मार्ग से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25.36 ग्राम ब्राउन शुगर और तस्करी में प्रयुक्त एसपी होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।गिरफ्तार युवक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के भेलुपुर गांव निवासी ब्रजेश चौधरी, पिता कामेश्वर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:20 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से सरेंजा की ओर से कोचस की तरफ मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने सरेंजा-कोचस मार्ग पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान बाइक से आ रहे युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही उसने बाइक की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25.36 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया।पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, पु०अ०नि० उमेश यादव समेत सशस्त्र बल शामिल रहे।

