Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, भाई ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, भाई ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। उसके भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका पूनम देवी उम्र 35 वर्ष नगपुरा के विनोद साह की पत्नी थी। उसका पति सरकारी नौकरी में है तथा वह गांव पर नहीं था। उसका मायका कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में है। मृतका के भाई कृष्णा प्रसाद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी बहन की शादी दस-बारह साल पहले विनोद साह के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक था। लेकिन कुछ वर्षों के बाद उसके बहनोई की सरकारी नौकरी लग गई। इसके बाद से ही ससुराल वाले मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे और शनिवार की सुबह उसकी हत्या कर दी गई। सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।