बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूर की पिटाई, जख्मी

मजदूरी के बकाया चार हजार रुपये मांगना एक मजदूर को महंगा पड़ गया। रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद में मजदूर के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया गया। मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव का है। घटना के बाद पीड़ित मुना गोंड़ ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी।

बकाया मजदूरी मांगने पर मजदूर की पिटाई, जख्मी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

मजदूरी के बकाया चार हजार रुपये मांगना एक मजदूर को महंगा पड़ गया। रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद में मजदूर के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया गया। मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव का है। घटना के बाद पीड़ित मुना गोंड़ ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसके बयान पर पुलिस ने गांव के ही अरुण सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।बताया जाता है कि मुना गोंड़ ने संबंधित व्यक्ति के यहां मजदूरी का काम किया था, जिसकी चार हजार रुपये मजदूरी बकाया थी। लंबे समय से बकाया राशि नहीं मिलने पर वह रुपये मांगने के लिए अरुण सिंह के पास पहुंचा। इसी दौरान बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरुण सिंह ने मजदूर के साथ मारपीट कर दी।मारपीट में मुना गोंड़ जख्मी हो गया। घटना के बाद वह किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने पुलिस से बकाया मजदूरी दिलाने के साथ आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।