Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

खुलासा, मोबाइल चोरी के विवाद में हुई थी नया भोजपुर के युवक को गर्म खुरपी से दागने की घटना, दोनों मुख्य आरोपित गिरफ्तार

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में युवक को गर्म खुरपी से दागने और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई।

खुलासा, मोबाइल चोरी के विवाद में हुई थी नया भोजपुर के युवक को गर्म खुरपी से दागने की घटना, दोनों मुख्य आरोपित गिरफ्तार

खुलासा, मोबाइल चोरी के विवाद में हुई थी नया भोजपुर के युवक को गर्म खुरपी से दागने की घटना, दोनों मुख्य आरोपित गिरफ्तार

__ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला, पूछताछ में सामने आया पुराना विवाद का एंगल

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में युवक को गर्म खुरपी से दागने और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई।पुलिस जांच में घटना के पीछे मोबाइल चोरी को लेकर चला आ रहा विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित नौशाद कुरैशी के एक दोस्त का मोबाइल चोरी हो गया था। चोरी के शक में आकाश यादव का नाम सामने आया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

खुलासा, मोबाइल चोरी के विवाद में हुई थी नया भोजपुर के युवक को गर्म खुरपी से दागने की घटना, दोनों मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन नौशाद आकाश यादव की तलाश करते हुए गांव के पोखरा के समीप पहुंचा था। उस समय आकाश वहां प्लास्टिक पाइप काटने के लिए खुरपी गर्म कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आकाश ने गर्म खुरपी से नौशाद को दाग दिया।हालांकि, घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में अलग कहानी बताई थी। उसने आरोप लगाया था कि मजदूरी कर घर लौटने के दौरान उसे कुछ युवकों ने पकड़ लिया और 5000 रुपये लूटने के इरादे से एक स्थान पर ले जाकर बंधक बना लिया। उसने अपने साथ मारपीट करने और गर्म खुरपी से दागने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर नया भोजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

खुलासा, मोबाइल चोरी के विवाद में हुई थी नया भोजपुर के युवक को गर्म खुरपी से दागने की घटना, दोनों मुख्य आरोपित गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी और अन्य स्तरों पर मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आकाश यादव और उसके भाई विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में घटना से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं और मामले की आगे जांच जारी है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी।

खुलासा, मोबाइल चोरी के विवाद में हुई थी नया भोजपुर के युवक को गर्म खुरपी से दागने की घटना, दोनों मुख्य आरोपित गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।