छत के सहारे घर मे घुस अज्ञात चोरों ने उड़ाए नगद समेत लाखों के जेवरात

थाना क्षेत्र के खीरी गांव के एक घर में छत के सहारे घुसकर अज्ञात चोरों ने 80 हजार रुपए नगद व कीमती गहने समेत लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा लिए। और आराम से नौ-दो ग्यारह हो गए। सुबह नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

छत के सहारे घर मे घुस अज्ञात चोरों ने उड़ाए नगद समेत लाखों के जेवरात

केटी न्यूज/राजपुर 

थाना क्षेत्र के खीरी गांव के एक घर में छत के सहारे घुसकर अज्ञात चोरों ने 80 हजार रुपए नगद व कीमती गहने समेत लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा लिए। और आराम से नौ-दो ग्यारह हो गए। सुबह नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंच मामले की जांच की गई। उसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात धर्मराज पाल के घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद गहरी नींद में सो गए।

देर रात कुछ अज्ञात चोर घर के पीछे  छत के सहारे अंदर प्रवेश कर गए। सबसे पहले घर में सो रहे सदस्यों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। बक्से को छत पर ले जाकर उसमें रखे गए नगद 80 हजार रुपये, लगभग डेढ़ लाख के कीमती फुलहा बर्तन, गहना एवं कई आवश्यक सामग्री लेकर आसानी से चंपत हो गए। सोमवार कि अहले सुबह महिला सदस्य जब बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो दरवाजा बाहर से बंद था।

जहा महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर दूसरे घर में सो रहे अन्य लोगों ने दरवाजा खोला। देखा तो घर के सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है। जब लोगों ने बक्सा,आलमीरा को देखा तो सभी सामान गायब था।  इसी समय मंदिर में सोमवारी को लेकर कीर्तन गा रहे लोग भी पहुंच गए। सुबह नहर की तरफ जब लोग खेत घूमने गए तो हीरा पाल के बोरिंग के समीप खाली बक्सा पड़ा हुआ था।

चोरों के भागते समय गांव के ही दरोगा साह के खेत में सोने का नथिया मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोहल्ले में पहले भी प्रदीप कुमार एवं

रामाधार पाल के घर में आठ माह पहले चोरी हुई थी। उसी नाटकीय ढंग से इस घर में भी चोरी की गई है। अब तक इस मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। तब तक इस घटना ने एक बार फिर लोगों में चर्चा का विषय बना दिया।