रात के अंधेरे में दरवाजे से बाइक उड़ा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

थाना क्षेत्र के सोवा गांव में आयोजित एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान चोरी की घटना ने लोगों को चौंका दिया। भीड़भाड़ और आयोजन की व्यस्तता के बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया।

रात के अंधेरे में दरवाजे से बाइक उड़ा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

थाना क्षेत्र के सोवा गांव में आयोजित एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान चोरी की घटना ने लोगों को चौंका दिया। भीड़भाड़ और आयोजन की व्यस्तता के बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार, डुमरांव थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी सूरज कुमार राम छह मार्च को अपने भाई की बाइक लेकर श्राद्ध में शामिल होने सोवा गांव पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाइक को घर के दरवाजे पर खड़ी कर दी और निश्चिंत होकर अन्य लोगों के साथ भोजन करने के बाद सो गए। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने सुनसान माहौल का फायदा उठाया और बाइक लेकर फरार हो गए।

सुबह जब सूरज कुमार राम की नींद खुली और उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित युवक ने अपने स्तर पर आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका।आखिरकार उन्होंने स्थानीय थाना में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, वहीं लोगों को भी अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जरूरत महसूस हो रही है।