बक्सर में सरेशाम पेट्रोल पंप व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार किया जख्मी, इलाजरत

बक्सर में सरेशाम पेट्रोल पंप व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार किया जख्मी, इलाजरत

- सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे एसपी, एक महीना पहले भी अपराधियों ने किया था जानलेवा हमला

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में बेखौफ अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप संचालक को गोली मार जख्मी कर दिया है। गंभीर अवस्था में उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार की शाम साढ़े छह बजे सात बजे की है। गोलीबारी में जख्मी पेट्रोल पंप संचालक देवदत्त उपाध्याय उर्फ बबुआ उपाध्याय 55 वर्ष की बाइपास रोड में पेट्रोल पंप है। एक महीना पहले भी इनके दरवाजे पर चढ़ अपराधियों ने जानलेवा हमला का प्रयास किया था। लेकिन तब अपराधियों की गोली मिस फायर होने से इनकी जान बच गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार वे पेट्रोल पंप से अपने घर आए ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया। गोली उनके पेट में लगी है। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी मनीष कुमार सदर अस्पताल पहुंच मामले की जांच पड़ताल व अपराधियों के शिनाख्त में जुट गए है। वही सूत्रों की मानें तो एक बाइक पर सवार दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

उन्हें गोली मारे जाने के बाद बक्सर के पेट्रोल पंप संचालकों तथा व्यवसायियों के अलावे सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों में गहरा आक्रोश है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए पुलिस को 24 घंटे में अपराधियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे।

वही स्थानीय वार्ड पार्षद चक्रवर्ती चौधरी ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब 22 दिसंबर की शाम अपराधियों ने उनपर जानलेवा हमला किया था तब पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाए इसे लाइसेंस लेने का प्रोपगांडा बताया था।

जिस कारण अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा तथा अपराधी फिर से उनपर हमला कर दिए। इस संबंध में एसपी मनीष कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।