बक्सर के दो तस्कर 23किलो गांजा के साथ बलिया मे गिरफ्तार बोलेरो जब्त

बक्सर के दो  तस्कर 23किलो गांजा के साथ बलिया मे गिरफ्तार बोलेरो जब्त

जनेश्वर मिश्र सेतु पर 23 किग्रा गांजा लदी बोलेरो के साथ दो गिरफ्तार

- तस्करों में एक बक्सर का बदमाश भी शामिल

केटी न्यूज/बलिया

कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध तरीके से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से बोलेरो पर लदा 22 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसका खुलासा गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने किया। जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह व निरीक्षक (अपराध) संजय शुक्ला के मार्ग दर्शन में उप निरीक्षक रमाशंकर मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन शिवपुर दियर चौराहे पर मौजूद थे। इसी बीच, मुखबीर खास की सूचना पर उप निरीक्षक रमाशंकर मय फोर्स ने जनेश्वर मिश्र सेतु के दक्षिणी छोर पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक सफेद बोलेरो जनाड़ी की तरफ से आती दिखी।

पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो चालक द्वारा बोलेरो को पीछे मोड़ कर भागने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस टीम बोलेरो व उसमें बैठे व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों में एक कमल किशोर पुत्र बाला पासवान व दूसरा दुशन कुमार कमकर पुत्र हरिमन (निवासीगण : गरहथा खुर्द, थाना ब्रम्हपुर, बक्सर, बिहार) है। वहीं, सफेद रंग बोलेरो बीआर 03 पीए 8919 से 22 किलो 740 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में पाबंद कर दोनों तस्करों को चालान न्यायालय किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक के काॅ. राजबहादुर यादव व काॅ. अरुण कुमार यादव शामिल रहे।