ब्रह्मपुर में 127 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात पिंटू नट समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

ब्रह्मपुर पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 480 पुड़िया में बंधे 127 ग्राम हेरोईन के साथ ही नगद 1.11 लाख रूपए, 6.700 किलोग्राम सिक्के, तीन मोबाईल फोन व एक यामाहा बाइक के साथ ही रघुनाथपुर के कुख्यात तस्कर पिंटू नट, मनोज नोनिया व उसका भाई रिसव उर्फ मुन्ना नोनिया को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रह्मपुर में 127 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात पिंटू नट समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

-- एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

-- 6.700 किलोग्राम सिक्के के साथ 1.11 लाख नगद रूपए रूपए, तीन मोबाईल फोन व एक बाइक बरामद, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस 

केटी न्यूज/डुमरांव

ब्रह्मपुर पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 480 पुड़िया में बंधे 127 ग्राम हेरोईन के साथ ही नगद 1.11 लाख रूपए, 6.700 किलोग्राम सिक्के, तीन मोबाईल फोन व एक यामाहा बाइक के साथ ही रघुनाथपुर के कुख्यात तस्कर पिंटू नट, मनोज नोनिया व उसका भाई रिसव उर्फ मुन्ना नोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। सोमवार को प्रभारी एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। प्रभारी एसडीपीओ ने बताया कि रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर निवासी मनोज तुरहा मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है तथा उसके घर में मादक पदार्थ की खेप मौजूद है। इस सूचना पर रविवार को ही ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया गया।

छापेमारी के दौरान मनोज के घर से 480 पुड़िया हेरोईन जैसा पदार्थ जिसका कुल वजन 127 ग्राम के अलावे नगद 1.11 लाख रूपए, तीन मोबाईल फोन, एक यामाहा बाइक तथा 6.700 किलोग्राम सिक्का मिला। पूछताछ में तस्करी के इस खेल में मनोज के भाई रिसव उर्फ मुन्ना नोनिया, रविस नोनिया व कुख्यात तस्कर पिंटू नट की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तत्काल मुन्ना व पिंटू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रविस भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रभारी एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रभारी एसडीपीओ का कहना है कि तस्करों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही पूरे नेटवर्क को नेस्तानबूद किया जाएगा। 

-- भारी मात्रा में सिक्के देख भौचक हुई पुलिस

मादक पदार्थ के तस्करों के पास से भारी मात्रा में मिले सिक्कों ने पुलिस को चौका दिया है। बरामद सभी सिक्के नेकेल के है। पुलिस को अनुमान है कि तस्कर मादक पदार्थ के साथ कही सिक्कों की तस्करी भी तो नहीं कर रहे थे। पुलिस उनसे बरामद सिक्कों पर गहराई से पूछताछ के अलावे सिक्कों की तस्करी से जुड़ी जानकारियां भी हासिल कर रही है। प्रभारी एसडीपीओ ने बताया कि भारी मात्रा में सिक्के बरामद होना बेहद चौकाने वाला मामला है। उन्होंने कहा कि इसकी गहराई से जांच की जा रही है। प्रेस वार्ता में प्रभारी एसडीपीओ समीर के साथ ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, एसआई विकास कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।