कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान के 17 वर्षीय इकलौते बेटे ने फांसी लगा की आत्महत्या

बिहार में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान के 17 वर्षीय बेटे अयान ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। अयान ने सरकारी आवास में कमरे में फांसी लगाकर आत्महता कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान के 17 वर्षीय इकलौते बेटे ने फांसी लगा की आत्महत्या

केटी न्यूज /पटना 

बिहार में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान के 17 वर्षीय बेटे अयान ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। अयान ने सरकारी आवास में कमरे में फांसी लगाकर आत्महता कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अयान शकील अहमद खान का ये इकलौता पुत्र था। बेटे के अलावा एक बेटी है। शकील खान फिलहाल बिहार से बाहर गए हुए हैं। कॉंग्रेस विधायक शकील अहमद खान गर्दनीबाग में विधायक आवास में रहते हैं।

पुलिस के अनुसार पटना स्थित शकील अहमद खान के सरकारी आवास से बेटे का शव मिला है। आज सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ था। घटना के सामने आने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल ना तो परिजन बोल रहे है और ना कुछ पुलिस घटना के बारे में बोल रही है।