रंगदारी की फिराक में निकले दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

चौसा-नुआंव मुख्य पथ पर रंगदारी और अवैध हथियार के दम पर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे दो युवकों की योजना पुलिस की सतर्कता के आगे धराशायी हो गई। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस ने हथियार के साथ बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के हौसले पर करारा प्रहार हुआ है।

रंगदारी की फिराक में निकले दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

केटी न्यूज/राजपुर

चौसा-नुआंव मुख्य पथ पर रंगदारी और अवैध हथियार के दम पर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे दो युवकों की योजना पुलिस की सतर्कता के आगे धराशायी हो गई। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस ने हथियार के साथ बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के हौसले पर करारा प्रहार हुआ है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चार फरवरी को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर चौसा-नुआंव मुख्य पथ होते हुए रोहिनी भान डेरा गांव की ओर जा रहे हैं और उनके पास हथियार है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।टीम ने मुख्य पथ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। बड़ी-छोटी सभी गाड़ियों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक पीले रंग की रीडर मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को धर दबोचा।तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसे तत्काल जप्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी निवासी सत्यम राय पिता अनिल राय और राजा बाबू शर्मा पिता नित्यानंद शर्मा के रूप में की गई है।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने और शादी-पार्टी जैसे आयोजनों में अवैध रूप से हथियार लहराकर दहशत फैलाते थे।पुलिस ने दोनों के खिलाफ कांड संख्या 34/26 दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त कर लिया गया है।इस सफल अभियान में राजपुर थाना अध्यक्ष निवास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, एसआई सुभाष कुमार तथा डीआईयू टीम के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी मिला है।