राजपुर ट्रिपल मर्डर: ग्रामीण बोले... राजपुर सीओ व तत्कालीन थानाध्यक्ष के निजी नंबर की हो जांच
राजपुर प्रखंड के अहियापुर में हुए तिहरे हत्याकांड की पृष्टभूमि में प्रशासन के अधिकारियों की संलिप्तता होने की महक अब उठने लगी है। राजपुर प्रखंड के अधिकत्तर ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मनोज यादव व संतोष यादव की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। यदि पुलिस निष्पक्ष जांच करना चाहती है तो राजपुर सीओ डाॅ. शोभा व तत्कालीन थानाध्यक्ष संतोष कुमार के निजी नंबर की जांच कर लें। सभी हकीकत सामने आ जाएगी।

हर दिन सीओ व तत्कालीन थानाध्यक्ष से अशोक व संतोष यादव करते थे बात
पीड़ित परिजनों दावा-निजी नंबर की जांच हर हकीकत ला देगा सामने
केटी न्यूज/बक्सर
राजपुर प्रखंड के अहियापुर में हुए तिहरे हत्याकांड की पृष्टभूमि में प्रशासन के अधिकारियों की संलिप्तता होने की महक अब उठने लगी है। राजपुर प्रखंड के अधिकत्तर ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मनोज यादव व संतोष यादव की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। यदि पुलिस निष्पक्ष जांच करना चाहती है तो राजपुर सीओ डाॅ. शोभा व तत्कालीन थानाध्यक्ष संतोष कुमार के निजी नंबर की जांच कर लें। सभी हकीकत सामने आ जाएगी। हर दिन सीओ डा. शोभा व तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मनोज यादव व संतोष यादव की बातचीत उनके निजी नंबर पर होती थी।
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के सभी रिकार्ड मौजूद है। पिछले छह माह के सीओ व तत्कालीन थानाध्यक्ष के निजी नंबर को खंगाल कर पुलिस देख लें। सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। नामजदों ने इतना बढ़ा कदम उठाया है। कहीं न कहीं प्रशासन का मिली भगत थी। ग्रामीणों का दावा है कि पीड़ित परिजनों ने 19 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। लेकिन, यदि सही तरीके से जांच हो। तब सरकारी अधिकारियों का भी सामने आ जाएगा। सच्चाई यह भी है कि पुलिस अपने ही अधिकारी व कर्मियों का बचाने का हर संभव प्रयास करेंगी।
वहीं पीड़ितों परिजनों का दावा है कि घटना से पहले व बाद में भी नामजद अभियुक्त सीओ व तत्कालीन थानाध्यक्ष के निजी नंबर से संपर्क में थे। पुलिस यदि निष्पक्षता से जांच का दावा कर रही है। तब पिछले छह माह के कितनी बार संतोष व मनोज यादव ने सीओ तथा तत्कालीन थानाध्यक्ष के निजी नंबर पर बातचीत किया है इसे सार्वजनिक कर दें। जिससे साफ होगा कि पुलिस के वरीय अधिकारी निष्पक्षता व पारदर्शी तरीके से इस जघंन्य घटना की जांच कर रहे है।