Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

उड़ियानगंज में दरवाजे पर चढ़ महिला व उसकी बेटी पर हमला

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के उड़ियानगंज गांव में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला के घर पर पहुंचकर न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर करीब 20 हजार रुपये का नुकसान भी पहुंचाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

उड़ियानगंज में दरवाजे पर चढ़ महिला व उसकी बेटी पर हमला

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के उड़ियानगंज गांव में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला के घर पर पहुंचकर न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर करीब 20 हजार रुपये का नुकसान भी पहुंचाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।पीड़िता आरती देवी के अनुसार 13 दिसंबर को कुछ लोग अचानक उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने पास की दुकान को भी निशाना बनाया और सामान तोड़कर नुकसान पहुंचाया।

उड़ियानगंज में दरवाजे पर चढ़ महिला व उसकी बेटी पर हमला

जान बचाने के लिए आरती देवी किसी तरह घर में घुसीं, लेकिन आरोपियों का उत्पात यहीं नहीं रुका।प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी सीढ़ी के रास्ते घर में घुस आए और उनकी बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।पीड़िता के बयान पर सूरज राय, डब्लू राय, प्रदीप राय, रामनेवास राय समेत दो महिलाओं को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उड़ियानगंज में दरवाजे पर चढ़ महिला व उसकी बेटी पर हमला

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।