Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

नाजिरगंज में भीषण चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाए 50 हजार नगद व लाखों के जेवर

कोरानसराय थाना क्षेत्र के नाजिरगंज गांव में मंगलवार की रात हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने न सिर्फ लाखों के गहने और करीब 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया, बल्कि घर में सो रही महिलाओं को बाहर से बंद कर बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।

नाजिरगंज में भीषण चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाए 50 हजार नगद व लाखों के जेवर

-- चोरों ने महिलाओं के कमरे को बाहर से बंद कर दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के नाजिरगंज गांव में मंगलवार की रात हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने न सिर्फ लाखों के गहने और करीब 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया, बल्कि घर में सो रही महिलाओं को बाहर से बंद कर बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।घटना गुड्डी देवी के घर की है, जहां उस रात कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। पति और ससुर रोज़गार के सिलसिले में मुंबई में हैं। घर में केवल महिलाएं थीं, जो एक ही कमरे में सो रही थीं। चोरों ने इसी स्थिति का फायदा उठाया और पहले सो रहे कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि अंदर मौजूद महिलाओं को भनक तक न लगे।

नाजिरगंज में भीषण चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाए 50 हजार नगद व लाखों के जेवर

-- शादी की तैयारी पर फिरा पानी

दूसरे कमरे में रखे बक्से को तोड़कर चोरों ने उसमें रखे गहने और नकदी निकाल ली। बताया जा रहा है कि ये आभूषण और पैसे कुछ ही महीनों बाद होने वाली ननद की शादी के लिए जुटाए गए थे। एक झटके में वर्षों की मेहनत और शादी की उम्मीदें चोरों ने लूट लीं। परिवार सदमे में है और रो-रोकर बुरा हाल है।

-- ढाई बजे खुला राज

रात करीब ढाई बजे जब गुड्डी देवी की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला गया। बाहर निकलते ही मुख्य गेट खुला मिला और सामान गायब था। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

नाजिरगंज में भीषण चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाए 50 हजार नगद व लाखों के जेवर

-- पुलिस जांच, एफएसएल की एंट्री

सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर एक बक्सा बरामद किया गया है। चोरी की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और वैज्ञानिक जांच की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से आवेदन नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

-- ग्रामीणों में डर, गश्ती पर उठे सवाल

इस घटना ने गांव में रात की सुरक्षा और पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर गश्ती होती तो इतनी बड़ी वारदात संभव नहीं थी। लोग जल्द से जल्द खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

नाजिरगंज में भीषण चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाए 50 हजार नगद व लाखों के जेवर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।