Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

बक्सर में रोजगार का सुनहरा मौका: 30 जनवरी को जिला नियोजनालय में एकदिवसीय रोजगार शिविर

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 30 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बाहर भटकने की जरूरत न पड़े और जिले में ही नौकरी का अवसर मिल सके।

बक्सर में रोजगार का सुनहरा मौका: 30 जनवरी को जिला नियोजनालय में एकदिवसीय रोजगार शिविर

केटी न्यूज/बक्सर

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 30 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बाहर भटकने की जरूरत न पड़े और जिले में ही नौकरी का अवसर मिल सके।इस रोजगार शिविर में दो नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। पहली कंपनी वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन प्राइवेट लिमिटेड है, जिसमें मशीन परिचालक के पद पर कुल 20 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

बक्सर में रोजगार का सुनहरा मौका: 30 जनवरी को जिला नियोजनालय में एकदिवसीय रोजगार शिविर

इन पदों के लिए 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जिसमें फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिकल और वेल्डर ट्रेड शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 18,900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।वहीं दूसरी कंपनी ऑटोलिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है, जो केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर प्रदान कर रही है। इस कंपनी में मशीन परिचालक के 50 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है और आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।चयनित महिलाओं को 18,200 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।यह रोजगार शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

बक्सर में रोजगार का सुनहरा मौका: 30 जनवरी को जिला नियोजनालय में एकदिवसीय रोजगार शिविर

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मौके पर ही अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर की जाएगी।रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक पंजीकृत नहीं हैं, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। नियुक्ति की शर्तें संबंधित कंपनियों द्वारा तय की जाएंगी, जबकि जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी। यह शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

बक्सर में रोजगार का सुनहरा मौका: 30 जनवरी को जिला नियोजनालय में एकदिवसीय रोजगार शिविर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।